Chhath Puja 2020 Date and Time: छठ पूजा का दूसरा दिन आज, शुभ मुहूर्त से लेकर व्रत नियम तक जानें सब कुछ

Follow न्यूज्ड On  

Chhath Puja 2020 Date and Time:  छठ पूजा का त्योहार शुरू हो चुका है। हर वर्ष छठ पूजा (Chhath Puja) का​र्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को की जाती है। दिवाली के बाद छठ हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।

इस बार छठ की पूजा 20 नवंबर यानी शुक्रवार को है। उत्तर भारत खासतौर से बिहार, यूपी और झारखंड में इस त्योहार का बेहद खास महत्व माना गया है। छठ पूजा के व्रत को हिन्दू धर्म में कठिन उपवासों में से एक माना गया है। इस व्रत से जुड़े नियम बेहद कठिन होते हैं। इस पूजा के चौथे दिन सूर्योदय के साथ छठ पर्व का समापन हो जाता है। इस दौरान महिलाएं सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर छठ मइया की पूजा करती हैं।

हिन्दी पंचाग के मुताबिक, छठ पूजा का खरना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। खरना को एक और नाम लोहंडा भी है। इसका छठ पूजा में विशेष महत्व होता है। खरना के दिन छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद बनाने की परंपरा है। खरना के दिन भर व्रत रखा जाता है और रात प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण किया जाता है। इस बार छठ पूजा 18 नवंबर से 21 नवंबर तक है।

Chhath Puja 2020 Date and Time: व्रत नियम

खरना पर प्रसाद ग्रहण करने का भी अपना एक विशेष नियम होता है। जब खरना पर महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं तो घर के सभी लोग बिल्कुल शांत रहते हैं। मान्यताएं हैं कि शोर होने के बाद व्रती खाना खाना बंद कर देता है।

Chhath Puja 2020 Date and Time: शुभ मुहूर्त

-20 नवंबर संध्या अर्घ सूर्यास्त का समय 05 बजकर 25 मिनट पर
-21 नवंबर उषा अर्घ सूर्योदय का समय 06 बजकर 48 मिनट पर

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022