त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Follow न्यूज्ड On  
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है। उनकी पत्नी नीति ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सीएनएन-न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल की है।
बता दें कि विप्लब देब ने मार्च 2018 में त्रिपुरा के सीएम के तौर पर शपथ ली थी। देब अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी पत्नी एक बैंकर हैं और खास बात ये है कि शादी से पहले दोनों की पहली मुलाकात बैंक में ही हुई थी।

ऐसे हुई थी शादी

जब बिप्लब देब दिल्ली में रहकर पार्टी का काम-काज देखते थे, तब दिल्ली में स्टेट बैंक की संसद भवन ब्रांच में उनका अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान उनकी मुलाकात वहां काम करने वाली नीति देब से हुई। कुछ मुलाकातों के बाद ही देव ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस तरह साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली। नीति जालंधर के एक ब्राह्मण पंजाबी परिवार से हैं। उनकी स्कूलिंग जालंधर से ही हुई, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई करने वे दिल्ली चली आई। जहां उन्हें स्टेट बैंक में नौकरी मिल गई और पहली पोस्टिंग भी। बिप्लब कुमार देब और नीति देब का एक बेटा और एक बेटी है जो दिल्ली में पढ़ते हैं।

स्टूडेंट लाइफ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े

बिप्लब देब का जन्म 1971 में दक्षिण त्रिपुरा के उदयपुर सब डिविजन के काकराबन में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई गांव में रहकर ही पूरी करने के बाद त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से 1999 में ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया। बिप्लब कुमार स्टूडेंट लाइफ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। उनके पिता हिरुधन देब जनसंघ के अच्छे कार्यकर्ता में से थे।

This post was last modified on April 26, 2019 3:33 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022