त्रिपुरा भाजपा सरकार, वाम की पेंशन योजना को जारी रखेगी : मंत्री

Follow न्यूज्ड On  

अगरतला, 18 फरवरी (आईएएनएस)| त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार, पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार द्वारा शुरू की गई सभी 30 पेंशन योजनाओं को जारी रखेगी। इन योजनाओं से 405,175 लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इन पेंशन योजनाओं पर हर महीने 26.78 करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसके तहत 33 प्रकार की सामाजिक पेंशन योजनाएं हैं, जिसमें से तीन केंद्र द्वारा प्रायोजित हैं।

राज्य की समाज कल्याण व सामाजिक शिक्षा मंत्री सनताना चकमा ने आईएएनएस से कहा, “कुछ निहित स्वार्थी तत्व प्रचार कर रहे हैं कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू की गई 30 सामाजिक पेंशन योजनाओं को रोक दिया जाएगा। यह पूरी तरह से गलत है।”

पूर्व की मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रभुत्व वाली वाम मोर्चा सरकार ने 30 पेंशन योजनाओं की शुरुआत की थी, जिसमें 600 से 2500 प्रति महीने दिए जाते हैं। यह पेंशन आर्थिक रूप से कमजोर तबकों, निराश्रित, अविवाहित व बेरोजगार महिलाओं को दी जाती है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022