उपेंद्र कुशवाहा ने UPA से तोड़ा नाता, BSP के साथ मिलकर बनाएंगे तीसरा मोर्चा

Follow न्यूज्ड On  

पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra kushwaha) ने यूपीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा बिहार चुनाव के लिए बीएसपी और वीआईपी पार्टी के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा बनाएंगे। यूपीए से मोहभंग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा, एनडीए के भी संपर्क में थे, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई।

अब उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और बीएसपी (BSP) के बीच बिहार में एक और गठबंधन होने जा रहा है। इस नए गठबंधन का नेतृत्व उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए (NDA) में शामिल होने की चर्चाओं पर भी विराम लगाते हुए तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की है।

उपेंद्र कुशवाहा बिहार चुनाव (Bihar Election) में यूपी की पूर्व सीएम मायावती के बीएसपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। महागठबंधन में सीट बंटवारे से उपेंद्र कुशवाहा काफी समय से नाराज चल रहे थे। कई बार उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर सीटों के बंटवारे पर स्थिति साफ करने की कोशिश भी की लेकिन कोई बात नहीं बन पाई।

आखिरकार बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अंत में महागठबंधन से नाता तोड़ अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके उपेंद्र कुशवाहा को 2007 में नीतीश कुमार के जेडीयू से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने फरबरी, 2009 में अपनी पार्टी राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया था।

साल 2009 के नवंबर में ही पार्टी का जेडीयू में विलय हो गया। 2013 में उन्होंने नीतीश सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जेडीयू से अलग होने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का गठन किया और 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए घटक दल के तौर पर चुनाव लड़ा।

This post was last modified on September 29, 2020 3:34 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022