उप्र भाजपा ने गाजियाबाद के विधायक को नोटिस जारी किया

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ, 1 दिसंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर पार्टी विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

  गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से विधायक को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

हाल ही में विधायक गुर्जर की एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ विवाद हो गया था। विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा जाता है कि भाजपा विधायक ने अधिकारी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था।

आरोप है कि विधायक ने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों पर अभद्र आरोप लगाए और यह भी कहा कि पार्टी के अंदर उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।

नंद किशोर गुर्जर वायु प्रदूषण से निजात के लिए अपने समूचे निर्वाचन क्षेत्र में पानी का छिड़काव किए जाने और टीवी शो ‘बिग बॉस’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर मीडिया में सुर्खियां भी बटोर चुके हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022