UP: मायावती को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 2 नेता भाजपा में शामिल

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक और बड़ा झटका लगा है। बसपा प्रमुख मायावती के करीबी त्रिभुवन राम और पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। विनोद सिंह दिवंगत कांग्रेस नेता के.एन. सिंह के बेटे हैं। वह बसपा सरकार में मंत्री थे और सुल्तानपुर के निवासी हैं।

वहीं मायावती के शासनकाल में इंजीनियर से नेता बने त्रिभुवन राम पीडब्ल्यूडी के प्रमुख थे। इसके साथ ही वह लखनऊ और नोएडा में बनाए गए दलित स्मारकों और पार्कों के प्रभारी भी थे। पीडब्ल्यूडी प्रमुख रहने के दौरान मायावती सरकार ने उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया था।

बीते गुरुवार को राम ने संवाददाताओं से कहा था कि बसपा अपने जातिवादी नजरिए के कारण अपनी प्रासंगिकता गंवा रही है।

उन्होंने कहा था, “दलित आइकन बी. आर. आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशी राम का कहना था कि एक पार्टी गरीबों और दलितों की सहायता तभी कर सकती है जब वह सत्ता में हो। बसपा ने सत्ता में रहते हुए भी इसका पालन नहीं किया।”

राम और विनोद सिंह ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी सरकार की गरीब समर्थक नीतियों और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासन से काफी प्रभावित हैं।

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दोनों नेता पार्टी को मजबूत करेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि वे गरीबों और दलितों के लिए काम करना जारी रखेंगे।”


UP: उन्नाव में फिर दरिंदगी, रेप पीड़िता को हैवानों ने की जिंदा जलाने की कोशिश, ट्रामा सेंटर रेफर

This post was last modified on December 6, 2019 1:26 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022