उप्र में अधिकारी ही पहुंचा रहे राजस्व की हानि

Follow न्यूज्ड On  

 बिंदकी, 7 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिंदकी में इन दिनों अधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व की काफी हानि हो रही है।

  बिहार में मंडी शुल्क में छूट होने के चलते वहां के कागजों से व्यापारी बड़ी हेरा-फेरी कर रहे हैं। बिंदकी के नवीन गल्ला मंडी में अधिकारियों की मिलीभगत से ढाई फीसद मंडी शुल्क बचाने का खेल चल रहा है।

व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य में 2़50 फीसद मंडी शुल्क देय होता है, जबकि बिहार में मंडी शुल्क नहीं लग रहा है। यहां के कुछ आढ़तियों ने बिहार मंडी से सेटिंग करके कागजात मंगा लिए हैं। धान की लोड होने के बाद बाहर लगे धर्म कांटे में ट्रक भेजा जाता है। धर्म कांटा पर ही बिहार के कागजात ट्रक चालक को थमा दिए जाते हैं। कागजातों में तारीख व वजन का कालम खाली रखा जाता है। आढ़ती ट्रक चालक को हाईवे पर छोड़ने जाता है। जैसे वह हाईवे पर ट्रक पहुंचता है, फिर कोई पकड़ नहीं रह जाती। ट्रक चालक बिहार से धान लोडिंग बताकर हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रांतों में ले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक ट्रक में धान की मात्रा 300 क्विंटल होती है। इसमें 1815 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धनराशि 5,44,500 रुपये हुई। ढाई फीसद मंडी शुल्क 13,612 रुपये। बिहार के कागज पर रोजाना 40 से 50 ट्रक माल रोजना जाता है। अगर औसत निकालेंगे तो प्रतिदिन छह-सात लाखी चोरी निकलेगी।

व्यापारी ने बताया कि ये सारा खेल अधिकारियों की मिलीभग स हो रहा है। यह रात आठ बजे से रात दो बजे तक चलता है। मंडी शुल्क चोरी में लगे कई आढ़ती कंटेनर से धान भेज रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने मंडी निदेशक को शिकायती पत्र भेजा है।

मंडी के सचिव उमेश अवस्थी ने बताया कि इस बारे में अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। बिहार के कागजात पर धान ले जाने की जानकारी नहीं है। मंडी में जगह न होने के कारण कुछ आढ़तियों ने बाहर आढ़त जरूर बना ली है। अब धर्म कांटों पर निगाह रखी जाएगी, ताकि कोई बिना टैक्स दिए न जा सके।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022