उप्र में बादलों, बूंदा-बांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ ,19 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाने और हल्की बूंदा-बांदी होने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने अभी 24 घंटे के दौरान गर्मी का असर कम होने की संभावना जताई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात वायु के अलावा पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में प्रभाव की वजह से कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश और आंधी के बावजूद ज्यादातर हिस्सों में लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

बुधवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, फ रूखाबाद का 30 डिग्री, गोरखपुर का 34 डिग्री, फि रोजाबाद 26 डिग्री, मुजफ रनगर का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को बनारस का अधिकतम तापमान 44.2, बांदा का 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022