आगरा: छेड़खानी से आहत किशोरी ने की आत्महत्या

Follow न्यूज्ड On  

आगरा| आगरा जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। एक शख्स ने उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, जिससे आहत किशोरी ने दर्दनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण-पूर्व) नित्यानंद राय ने कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर पिनाहट में मंगलवार रात हुई, जब वह खेतों में शौच के लिए गई थी।

पीड़िता को जब उसका 25 वर्षीय ट्रक चालक पड़ोसी जबरन सुनसान जगह ले गया उस समय वह एक और लड़की के साथ थी।

उसकी दोस्त मदद के लिए पुकारने के लिए दौड़ी। हालांकि, छेड़छाड़ करने वाला शख्स फरार होने में कामयाब रहा। वह करीब साल भर से पीड़िता का पीछा कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने भी घर पहुंचकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उसका परिवार कहीं और था। उसने फिर अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

शादीशुदा और एक बच्ची का पिता साधु फरार है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की दो टीमें उसको तलाश रही हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी पिछले आठ महीनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। पीछा किए जाने के चलते 10वीं कक्षा के बाद पीड़िता की पढ़ाई छुड़ा दी गई थी।


आगरा में शख्स ने पत्नी, उसके प्रेमी की हत्या की

पहले गला काटा, फिर फांसी लगाई, फिर भी नहीं मरा तो डॉक्टर ने लगाई छत से छलांग

This post was last modified on February 13, 2019 4:46 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022