लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत उसके आस-पास के इलाके में सुबह से धुंध छाई हुई है। अभी तीन-चार दिन ऐसे ही हालात बने रहेंगे। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की यह स्थिति अरब सागर में चक्रवातीय परिस्थिति बनने से हुई है, हालांकि इसके कमजोर पड़ने के साथ ही अब बादलों की सक्रियता भी कम होती जाएगी। उत्तर प्रदेश में आज लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। आज से हवा की गति कुछ बढ़ेगी। इससे धुंध कुछ छटने की संभावना बनेगी। फिलहाल तीन-चार दिनों तक धुंध बनी रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बीते एक पखवारे से चल रही पुरवा हवाओं के साथ आ रही नमी के बीच उलझकर धूल और कार्बन के कण वायुमंडल के निचले स्तर पर स्थिर हो गए हैं। यही स्मॉग है, जो काले बादल की तरह दिख रहा है।
सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, कानपुर का 18 डिग्री, गोरखपुर का 19 डिग्री, फैजाबाद का 17 डिग्री और बहराइच का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
This post was last modified on November 4, 2019 12:08 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…