यूपी: पूर्व विधायक की 90 साल की भाभी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में अकेले रह रहीं एक पूर्व विधायक की 90 साल की नेत्रहीन भाभी के साथ शुक्रवार की रात उनके किराएदार ने शराब के नशे में कथित रूप से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने रविवार को बताया, “शुक्रवार की रात करीब दो बजे किराएदार सिंचाईकर्मी संतू ने शराब के नशे में नेत्रहीन वृद्ध महिला के कमरे में घुस कर उसके साछ कथित रूप से दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह उनके कराहने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतर्रा में भर्ती कराया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है।”

पाल ने बताया, “चिकित्सीय जांच में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। महिला के भतीजे (पूर्व विधायक के बेटे) की तहरीर पर आरोपी संतू के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने बताया, “मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र (अब चित्रकूट जिला में) से जन संघ के एक पूर्व विधायक (अब मृतक) का परिवार अतर्रा कस्बे के एक मुहल्ले में रह रहा है। बंटवारे के बाद उनकी नेत्रहीन भाभी (90 साल) अपने घर में अलग अकेले रह रही हैं। पूर्व विधायक की भाभी के एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा अपने परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। बुजुर्ग महिला ने घर का कुछ हिस्सा सिंचाई विभाग के कर्मचारी संतू को किराए पर दिया हुआ है।”


उप्र: नाबालिग लड़की से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश: जब विधानसभा में फूट-फूटकर रोने लगे सपा विधायक, देखें वीडियो

बिहार : बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित, पिता पर लगा बेटी से दुष्कर्म का आरोप

This post was last modified on February 24, 2019 1:33 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022