UP: नागरिकता कानून के खिलाफ कई जगह उग्र प्रदर्शन, संभल में बस फूंकी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर उप्र के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। संभल जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। संभल के बाद लखनऊ में भी हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। यहां मदेयगंज, खदरा के बाद ठाकुरगंज में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुराने लखनऊ में भी हिंसा फैली है। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। मदेयगंज पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दो बाइकों में आगजनी की गई।

लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया, “सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। फवाद, सदन अली और अली मुल्ला खान को शहर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।”

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में कई संगठनों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी भी इस आंदोलन में शामिल है। पार्टी कार्यालयों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके मद्देनजर राज्य में धारा 144 लागू है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने बताया, “मेरठ में आपत्तिजनक पर्चे बांटने वाले तीन लोगों सहित बुधवार रात 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन हजार लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। कृपया कोई भी व्यक्ति किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न लें। माता-पिता से भी अनुरोध है कि वे अपने बच्चों की काउंसलिंग करें।”

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में समाजवादी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया। बेनियाबाग-चेतगंज मार्ग पर प्रतिवाद मार्च निकाल रहे भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। बेनियाबाग मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को बसों में भरकर कहीं ले जाया गया।

चित्रकूट में नागरिकता कानून और महंगाई के विरोध में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका तो नाराज सपाइयों से पुलिस की नोकझोंक हो गई। इसके बाद सपाइयों ने गिरफ्तारी दी। वहीं उन्नाव कलेक्ट्रेट गेट के पास भी सपा कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


CAA Protest: AMU में पुलिस ज्यादती पर इलाहाबाद हाइकोर्ट सख्त, केंद्र और UP सरकार को भेजा नोटिस

This post was last modified on December 19, 2019 4:57 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022