उप्र : सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में सपा के 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

 प्रयागराज, 19 दिसंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं व नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 गुरुवार सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज महानगर के जॉर्ज टाउन स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला स्तरीय कार्यालय से जैसे ही सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कचहरी की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। जिससे पुलिस व सपाइयों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सपाई सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

धरने को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश इकाई के पूर्व सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा, “भाजपा शासन में लिए जा रहे सभी फैसले जनविरोधी हैं। किसान, मुसलमान और महिलाओं के सम्मान के सवाल पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को रोकना लोकतंत्र विरोधी कदम है।”

पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आज किसान दुखी है, मुसलमान भयभीत और महिलाएं मर्माहत हैं।

इसी बीच, अपर जिलाधिकारी (नगर) धरना स्थल पहुंचे और उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद भी जब सपाई वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बस में पुलिस लाइन ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक सपाइयों की रिहाई नहीं हुई थी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022