सपेरा बुलाकर अखिलेश यादव ने मनाया ‘खजांची’ का जन्मदिन

Follow न्यूज्ड On  

नोटबंदी को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। 8 नवंबर, 2016 को इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे बड़ा ऐलान करते हुए नोटबंदी का ऐलान किया था। अचानक 1000 और 500 के नोटों के लीगल टेंडर रद्द किए जाने के बाद देश में हलचल सी मच गई थी। बाद में नोटबंदी पर काफी विवाद हुआ और आज तक एक बड़ा राजनीतिक सवाल बना हुआ है।

वहीं नोटबंदी से जुड़ा एक दूसरा किस्सा भी है जिसका आज जिक्र हो रहा है। नोटबंदी के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कुछ ऐसा हुआ, जिसका जश्न सपा हर साल मनाती है। आज शुक्रवार को भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजांची का जन्म दिन मनाया। इस बर्थडे पार्टी के जरिए अखिलेश ने सीधे पीएम मोदी पर बोला। इस मौके पर अखिलेश ने नोटबंदी के विरोध के अनोखे तरीके के लिए एक सपेरे को बुला रखा था। सपेरे ने बीन बजाकर खजांची का जन्मदिन मनाया।

अखिलेश यादव ने खजांची रखा था नाम

इस बालक का जन्म आठ नवंबर 2016 को कानपुर देहात में हुआ था। अखिलेश यादव उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वह नोटबंदी का विरोध कर रहे थे। इसीलिए उन्होंने बालक का नाम खजांची रख दिया था। साथ ही एक घर उपहार में दिया था। इस घर की खासियत है कि वह लोहे और कंक्रीट से बना है। यह आवास गांव में नहीं बल्कि दिल्ली से लाकर यहां फिट किया गया था।

लाइन में हुआ था बच्चे का जन्म

नोटबंदी के दौरान खजांची की मां सर्वेषा 8 नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक जाकर पैसा निकालने के लिए सुबह 11 बजे से ही लाइन में लगी थी। वहीं उसे प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। जब इसकी खबर मीडिया के माध्यम से अखिलेश यादव तक पहुंची तो उन्होंने बैंक में पैदा होने के कारण इस बच्चे का नाम खजांची रख दिया। उन्होंने उसकी मां को 1 लाख रुपये सहायता राशि के तौर पर भी दिए थे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022