Uttar Pradesh: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव IAS लव कुमार के भाई ने सहारनपुर में की खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

Follow न्यूज्ड On  

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव आइएएस लव कुमार के भाई अंकुर अग्रवाल ने सहारनपुर में आत्‍महत्‍या कर ली है। अंकुर अग्रवाल के बगल से एक पिस्‍टल बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबरों के अनुसार लव अग्रवाल सहारनपुर के पिलखनी में फैक्‍ट्री चलाते थे।

लव कुमार के पिता केजी अग्रवाल सहारनपुर के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, इनके दो पुत्र हैं। लव कुमार पेशे से आइएएस हैं, जबकि अंकुर पिलखनी में फैक्ट्री चलाते थे। इनका परिवार ग्रीन पार्क कालोनी में रहता है। खबरों की मानें तो अंकुर का शव उसकी फैक्ट्री के आफिस में संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक पिस्टल बगल में पड़ी थी। अभी पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।

बता दें कि मृतक के भाई आइएएस लव कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले लव अग्रवाल आंध्र प्रदेश काडर के आईएएस अफसर हैं। वह आईआइटियन भी हैं। आईआईटी-दिल्ली से 1993 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद लव ने बाद में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की थी। 1996 में उन्हें आंध्र प्रदेश काडर मिला। आंध्र प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के वह निदेशक रहे। उन्होंने वहां शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम किया। वह आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त भी रहे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022