यूपी: BJP ने जूतमपैजार में शामिल सांसद का टिकट काटा, गोरखपुर से रवि किशन होंगे उम्मीदवार

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज नई लिस्ट जारी की है। इस सूची में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से सात प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। भाजपा ने विधायक पर जूते बरसाने वाले संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। शरद त्रिपाठी की जगह उनके पिता और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को भाजपा ने देवरिया से प्रत्याशी बनाया है।

ताजी सूची में भाजपा ने पांच सांसदों का टिकट काटा है। अब सिर्फ घोसी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है। पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को अम्बेडकरनगर से प्रत्याशी बनाया है। प्रतापगढ़ से अपना दल के सांसद हरिवंश सिंह का टिकट काट दिया गया है। यहां से पार्टी ने अपना दल विधायक संगम लाल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

जौनपुर से पार्टी के सांसद केपी सिंह टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं। देवरिया से सांसद कलराज मिश्रा चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। संतकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी को अनुशासनहीनता का खामियाजा उठाना पड़ा है। भदोही से सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को बलिया से टिकट दिया गया है। पार्टी ने संतकबीर नगर से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण निषाद फिलहाल गोरखपुर से सांसद हैं।

प्रवीण निषाद ने गोरखपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के टिकट पर बसपा के समर्थन से बीजेपी प्रत्याशी को हराया था। उनकी यह जीत पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी। हाल ही में प्रवीण निषाद ने अपने पिता के साथ भाजपा से गठजोड़ कर लिया था, जिसके बाद अब उन्हें शरद त्रिपाठी की जगह संतकबीरनगर लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतारा गया है।

इसके अलावा भोजपुरी फिल्म के अभिनेता रवि किशन को बीजेपी ने गोरखपुर से प्रत्याशी बनाया है। घोसी लोकसभा सीट को छोड़कर पूर्वांचल में सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची तय हो चुकी है। चर्चा है कि घोसी लोकसभा सीट भाजपा सुभासपा को देना चाह रही थी मगर सीटों के बंटवारे से असंतुष्ट सुभासपा ने अलग राह चुन ली है।

पार्टी ने प्रतापगढ़ से अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता, भदोही से रमेश बिंद, संतकबीर नगर से निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद, देवरिया से डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, जौनपुर से डॉ. केपी सिंह, गोरखपुर से रवि किशन व अम्बेडकरनगर से मुकुट बिहारी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।


यूपी: RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का विवादित बयान, BJP को बताया ‘जूतियों’ की पार्टी

This post was last modified on April 15, 2019 6:44 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022