भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्‍ट-क्‍लास क्रिकेटर वसंत रायजी का हुआ निधन

Follow न्यूज्ड On  

भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 100 साल के थे। उनके दामाद सुदर्शन नानावटी ने मौत की पुष्टि की है, उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में होगा।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 40 के दशक में 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 277 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 था। उन्होंने 1939 में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था।

इसके दो साल बाद उन्होंने मुंबई की तरफ से पहला मैच खेला। विजय मर्चेंट की कप्तानी में टीम ने वेस्टर्न इंडिया के खिलाफ मैच खेला था।  रायजी क्रिकेट इतिहासकार होने के साथ ही पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थे।

रायजी जब 13 साल के थे तब भारत ने अपना पहला टेस्ट बॉम्बे जिमखाना में खेला था। इस साल जनवरी में सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ उनका 100वां जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर भी गए थे।

खेल के दिन खत्‍म होने के बाद रायजी लेखक बने और उन्होंने कई महत्‍वपूर्ण किताबें लिखी। वह पेशे से अकाउंटेंट थे और इस विषय पर दो किताबें भी लिखी।

दक्षिण बॉम्‍बे में उनका घर भारतीय क्रिकेट के शुरुआती सालों की किताबों का खजाना के नाम से जाना जाता था। वसंत रायजी दक्षिण मुंबई के वाल्‍केशवर क्षेत्र में रहते हैं।

बीके गरुड़ाचर की फरवरी 2016 में मृत्‍यु के बाद वसंत भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम-श्रेणी क्रिकेटर बने। उन्‍होंने इस साल 26 जनवरी को अपना 100वां जन्‍मदिन मनाया था।

आपको बता दें कि 7 मार्च 2020 को हैंपशायर के जॉन मैनर्स की 106 साल की उम्र में मृत्‍यु हुई, इसके बाद वह दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रथम-श्रेणी क्रिकेटर बने।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्‍यक्ष विजय पाटिल ने कहा, ‘श्री वसंत रायजी के निधन की खबर सुनकर स्‍तब्‍ध हूं। मेरा सौभाग्‍य रहा कि 100वें जन्‍मदिन पर उनसे मिल सका।

जहां हमने अपने क्रिकेट इतिहास के बारे में काफी कुछ जाना। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे और उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’

This post was last modified on June 13, 2020 11:19 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022