पुण्यतिथि विशेष: मशहूर कन्नड़ लेखक यू. आर. अनंतमूर्ति को माना जाता था पब्लिक इंटेलेक्चुअल, पढ़ें उनसे जुड़ी बातें

Follow न्यूज्ड On  

यू. आर. अनंतमूर्ति को कन्नड़ साहित्य के नव्या आंदोलन का प्रणेता माना जाता है। कन्नड़ भाषा के मशहूर लेखक अनंतमूर्ति की आज पुण्यतिथि है। अनंतमूर्ति को 1994 में कन्नड़ साहित्य में उनके योगदान और आम आदमी के लिए लिखने की उनकी नई सोच के लिए साहित्य क्षेत्र के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ से नवाजा गया था।  2013 के ‘मैन बुकर पुरस्कार’ पाने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची में यू. आर. अनंतमूर्ति को भी चुना गया था।

यू. आर. अनंतमूर्ति से जुड़ी बातें…

–  उडुपी राजगोपालाचार्य अनंतमूर्ति का जन्म कर्नाटक के शिमोगा जिले में 21 दिसंबर 1932 को हुआ। इन्हें नव्या मूवमेंट का प्रणेता माना जाता है।

–  उनकी रचनाओं के अनुवाद हिंदी, बांग्ला, मराठी, मलयालम, गुजराती सहित अनेक भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी, रूसी, फ्रेंच, हंगेरियन आदि अनेक विदेशी भाषाओं में भी हुआ।

–  अनंतमूर्ति ने मैसूर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की और बाद में स्‍कॉलरशिप लेकर पढ़ाई करने इंग्लैंड चले गए। इन्होंने बर्मिंघम विश्वविद्यालय से 1966 में ‘पॉलिटिक्स ऐंड फिक्शन’ पर डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

–  पढ़ाई पूरी करने के बाद अनं‍तमूर्ति ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर में अंग्रेजी के प्रोफेसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। 1992 में नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन बने और 1993 में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष बनाए गए।

–  उनकी सबसे मशहूर और सबसे विवादित किताब 1970 के दशक में कन्नड़ में लिखी गई ‘संस्कार’ रही। इसमें उन्होंने ब्राह्मणवादी मूल्यों और सामाजिक व्यवस्था की भर्त्सना की है।

–  अनंतूर्ति को ‘पब्लिक इंटेलेक्चुअल’ के रूप में याद किया जाता है, क्योंकि उनका एक सार्वजनिक जीवन भी था। वे अपने समय के यथार्थ में पूरी तरह धंसे हुए थे।

– अनंतमूर्ति कन्नड़ साहित्य में छठे शख्स हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ से नवाजा गया। इन्हें राज्योत्सव पुरस्कार, मास्ती सम्मान, नदोजा पुरस्कार और  1998 में पद्म भूषण से नवाजा गया।

–  2014 लोकसभा चुनाव से पहले वह नरेंद्र मोदी की आलोचना को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो वह देश छोड़ देंगे।

–  22 अगस्त, 2014 को 81 वर्ष की अवस्था में बैंगलुरू, कर्नाटक में यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन हो गया।

This post was last modified on August 22, 2019 10:21 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022