विश्व कप-2019 में सबसे अधिक रन भारत के रोहित शर्मा के नाम

Follow न्यूज्ड On  

लीड्स, 6 जुलाई (आईएएनएस)| बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर आईसीसी विश्व कप-2019 में रनों की रेस में अव्वल स्थान हासिल कर लिया है। रोहित ने शनिवार को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ जारी मैच में बेहतरीन पारी खेल इस विश्व कप 600 का आंकड़ा पार कर लिया। वह अब इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित ने शाकिब अल हसन को पीछे किया, जिन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की पारी खेली थी और टूर्नामेंट का अंत आठ मैचों में 606 रनों के साथ किया था।

इस मैच से पहले रोहित के 544 रन थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक जमाया और शाकिब को पीछे किया। इस सूची में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं। उनके 516 रन हैं।

इसी के साथ रोहित एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में 673 रन बनाए थे।

रोहित विश्व कप में 600 का आंकड़ा छून वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन ने 2003, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 2007 और शकिब ने इसी विश्व कप में यह मुकाम हासिल किया है।

रोहित ने इस विश्व कप में अब तक चार शतक लगाए हैं और पांचवें की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो वह विश्व कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022