36 घंटे में दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून दे सकता है दस्तक, इन इलाकों में होगी भारी बारिश!

Follow न्यूज्ड On  

कल यानी शुक्रवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जुलाई को देश में सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, 1 जून से 3 जुलाई तक सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों व छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है। अगले कुछ दिन में राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। इसके साथ मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्ट-नार्थवेस्ट में लो प्रेशर सिस्टम बनने से कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है। अगले 12 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है।

आज जमकर होगी बरसात

4 जुलाई यानी आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोंकण व गोवा मेंभारी में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी से भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात के क्षेत्र, पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, कोस्टल कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम एंड मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

कुछ इलाकों में कल भारी बारिश

5 जुलाई यानी कल उत्तराखंड के कुछ इलाकों में  भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, कोंकण एंड गोवा, कोस्टल कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम एंड मेघालय औऱ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का अलर्ट

6 जुलाई को बिहार, हरियाणा, दिल्ली में  हो सकती है बारिश

6 जुलाई को मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कोंकण एंड गोवा, कोस्टल कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम एंड मेघालय औऱ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

कई राज्यों में 7 को होगी बरसात

7 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण एंड गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से भारी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और असम एंड मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

This post was last modified on July 4, 2019 10:16 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022