पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। पूरे देशभर के कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन और हड़ताल कर समर्थन जताया है। वहीं, हड़ताल की वजह से देशभर के कई अस्पतालों में मरीज परेशान हैं। दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन किया है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टर पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर हड़ताल करने की तैयारी कर रहे हैं।
इससे पहले हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक काम पर लौटने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश को नहीं माना था और कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा संबंधी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को पहले जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर गए थे, बाद में सीनियर डॉक्टर्स भी हड़ताल में शामिल हो गए थे। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। यहां तक कि इमरजेंसी सेवा भी बाधित हैं। कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में साथी डॉक्टरों की पिटाई के बाद से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। बता दें कि एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों से डॉक्टर की पिटाई कर दी थी।
दिल्ली में रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ एम्स ने आज हड़ताल का ऐलान किया है जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक मरीज के रिश्तेदार ने बताया, ‘मेरी मां का डायलिसिस आज होना था लेकिन हमें यहां से जाने और कहीं और इलाज कराने के लिए कहा गया।’
एम्स और सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए अपने सिर पर पट्टियां बांधकर काम किया था और कोलकाता में हिंसा की घटना के विरोध में 14 जून को ओपीडी समेत सभी गैर-आपातकालीन सेवाओं को बंद रखने का आह्वान किया था। कई डॉक्टरों ने जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया था।
वहीं भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने घटना के खिलाफ तथा हड़ताली डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को अखिल भारतीय विरोध दिवस घोषित किया है। इस बीच एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य साइबल मुखर्जी तथा चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्रधानाचार्य प्रो सौरभ चटोपाध्याय ने संस्थान के संकट से निपटने में विफल रहने की वजह से इस्तीफा दे दिया है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…