हे भगवान! यह क्या हो रहा : कुशवाहा

Follow न्यूज्ड On  

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एकबार फिर सोमवार को बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, “हे भगवान! यह क्या हो रहा है?”

कुशवाहा से जब पत्रकारों ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “मुजफ्फरपुर में पूर्व महापौर की हत्या की सूचना मिलने के बाद मेरे मुंह से अचानक निकला -‘हे भगवान! यह क्या हो रहा है’। यही मैंने ट्वीट भी किया है। इसके अलावा मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर के पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके चालक की रविवार शाम अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी कर दोनों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद एकबार फिर विपक्ष ने बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर सत्तापक्ष पर निशाना साधा है। अब राजग में शामिल दल भी कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधने लगे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022