जानें कौन है खूंखार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, जिसे पकड़ने गए 8 पुलिसकर्मी को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ी

Follow न्यूज्ड On  

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों ने पुलिस की एक टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें डीएसपी देवेंद्र मिश्रा और थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस की यह टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) को पकड़ने के लिए गई थी। विकास दुबे के ऊपर लूट, डकैती, फिरौती और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के 60 मामले दर्ज हैं।

चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। गांव में आरएएफ तैनात कर दी गई है।

अब इस घटना को अंजाम देने के बाद विकास दूबे इलाके के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में से एक हो गया है। विकास दुबे का नाम 19 साल पहले 2001 में पहली बार तब सुर्खियों में आया था जब उसने थाने में घुसकर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं बीजेपी नेता संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी।

इसके बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और कुछ ही महीने बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। विकास दुबे ने राजनीति में भी एंट्री लेने की कोशिश की। विकास के बारे में बताया जाता है कि उसके गैंग में कई युवा शामिल हैं जिनके बल पर वह तमाम तरह के अपराधों को अंजाम देता है।

राजनीति में भी पैर जामने की कोशिश में था विकास

विकास दुबे ने पंचायत और निकाय चुनावों में कई नेताओं के लिए काम किया और प्रदेश की सभी प्रमुख पार्टियों के नेताओं से अपने संबंध मधुर बनाए। इसी का नतीजा रहा कि दुबे ने फिर राजनीति में एंट्री की और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी जीता। हालांकि इसके बाद उसका राजनीतिक करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास के खिलाफ यूपी के कई जिलों में 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं। विकास की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। बीजेपी नेता संतोष शुक्ला से विकास से दुश्मनी थी। इसी रंजिश के चलते 11 नवंबर 2001 को विकास ने कानपुर के थाना शिवली के अंदर संतोष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022