आखिर शादी के लिए क्यों रखा जाता है लड़की-लड़के की उम्र में अंतर? जानें ये खास वजह

Follow न्यूज्ड On  

जब भी शादी करने की बातचीत चलती है तो हम हमेशा यह बात जरूर सुनते हैं कि लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा होनी चाहिए। हालांकि यह अभी से नहीं पहले बहुत पहले से चली आ रही परंपरा है कि लड़की उम्र लड़के से कम होनी चाहिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी करने लिए लड़की-लड़के की उम्र में अंतर क्यों रखा जाता है और शादी के लिए अधितकर लड़के वाले या लड़की वाले उम्र के अंतर पर क्यों जोर देते हैं यहां पर हम आपको इन्हीं बातों के पीछे की खास वजह बता रहे हैं आइए जानते हैं…….

लड़कियां- लड़कों से ज्यादा मैच्योर होती हैं

शादी के लिए लड़की-लड़के की उम्र में अंतर इसलिए रखा जाता है क्योंकि लड़कियां-लड़कों से ज्यादा मैच्योर होती हैं। इससे अगर लड़की-लड़के से छोटी होगी तो दोनो की सोच आपस मिल सकेगी। इसके अलावा दोनों के बीच लड़ाई की संभावना कम होती है। साथ ही दोनों को एक दूसरे को अच्छे से समझने में मदद मिलती है। इसी वजह से लड़के के माता-पिता कम उम्र की लड़की से शादी करने के लिए जोर देते हैं।

अधिकतर शादी उम्र के अंतर के चलते ज्यादा कामयाब होती हैं

लड़की से बड़ी उम्र के लड़के से शादी सफल होती है क्योंकि लड़की को पैसे को लेकर किसी बात की चिंता नहीं करनी पड़ती है। उसका करियर एकदम सेट होता है और उसे नौकरी के चक्कर में इधर-उधर भागना नहीं पड़ता है। ऐसे में लड़की अपनी पूरी जिंदगी आराम से बीता सकती है। इसके अलावा लड़की-लड़के के मुकाबले ज्यादा उम्रदराज दिखने लगती है इसलिए हर किसी के परिवार वाले लड़के से कम उम्र की लड़की की तलाश करते हैं।

लड़की को होता है काफी फायदा

अगर लड़का-लड़की से उम्र में बड़ा होता है तो इससे लड़की को काफी फायदा मिलता है क्योंकि इससे लड़की को घर-गृहस्थी के कामों मदद मिलती है। उसे किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं होता है। बड़ी उम्र का लड़कों से कई तरह का सपोर्ट मिलता है। वहीं, अगर दोनों एक ही उम्र के होंगे तो अनुभव के अभाव में दोनों को लाइफ में काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लड़का और लड़की उम्र में अंतर होना जरूरी होता है।

लड़की के हार्मोंस में जल्दी बदलाव होता है

शादी करने से पहले हमेशा इस बात का ख्याल रखा जाता है कि लड़की और लड़के की उम्र के बीच में अंतर होना चाहिए। इसकी एक वजह यह भी है कि हार्मोन्स के बदलाव के चलते लड़की जल्दी उम्रदराज दिखने लगती है। इसकी वजह से लड़की-लड़के मुकाबले जल्दी उम्रदराज ना लगे। इसलिए भी लड़की की उम्र लड़के से छोटी रखी जाती है। इससे एक फायदा यह भी है कि बुढ़ापे में एक दूसरे का सहरा भी मिलता है।

लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं

माना जाता है कि लड़किया-लड़को के मुकाबले ज्यादा भावुक होती है। ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते है कि उनकी बेटी की शादी जिस शख्स की हो वह उससे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो। इसलिए लड़कियों को भावनात्मक तौर पर काफी मदद की जरूरत होती है। इस कारण लड़की से ज्यादा उम्र का लड़का ही उसे भावनात्क रूप से समझ सकता है। इसलिए लड़की-लड़के की उम्र के अंतर का ध्यान रखा जाता है।


कर्नाटक: दूल्हे के मां-बाप को पसंद नहीं आई दुल्हन की साड़ी, टूट गई शादी

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022