कर्नाटक: दूल्हे के मां-बाप को पसंद नहीं आई दुल्हन की साड़ी, टूट गई शादी

  • Follow Newsd Hindi On  
Chandigarh: प्रेमिका से शादी करने के लिए मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर अपनाया हिन्दू धर्म, मंदिर में लिए सात फेरे

कर्नाटक के हासन से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। हासन तालुक के बीदरकेरे गांव में दुल्हन की साड़ी की वजह से एक शादी टूट गई। जी हाँ, दूल्हे के माता-पिता ने शादी से पहले एक समारोह के दौरान दुल्हन द्वारा पहनी हुई साड़ी की क्वालिटी पर आपत्ति जताते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।

दिल्ली चुनाव: AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा की अजीब मुसीबत, दर्जनों लड़कियाँ कर चुकी हैं शादी के लिए प्रपोज

रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा बीएन रघुकुमार ने अपने माता-पिता के आदेश का पालन करते हुए शादी से एक दिन पहले ही फरार हो गया। रघुकुमार के माता-पिता कथित रूप से दुल्हन बीआर संगीता के लिए चुनी गई साड़ी को लेकर नाखुश थे। उन्होंने दुल्हन के मां-बाप से इसे बदलने के लिए भी कहा था। हालाँकि, विवाह समारोह से एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने शादी से मना कर दिया और दूल्हा रघुकुमार गांव छोड़कर फरार हो गया।


मस्जिद में हिंदू जोड़े की शादी, मस्जिद कमेटी ने उठाया पूरा खर्च, CM ने की तारीफ

बताते चलें कि रघुकुमार और संगीता पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते थे और हाल ही में शादी करने का फैसला किया था। उनके माता-पिता ने भी शादी के लिए अपनी सहमति दे दी थी। इस बीच संगीता के माता-पिता ने दूल्हे रघुकुमार के खिलाफ हासन के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


गुजरात: नहीं टूटेगी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया था दूल्हे का पिता


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)