World NGO Day 2021: जानिए क्‍यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड एनजीओ डे’, पढ़िए पूरा इतिहास

Follow न्यूज्ड On  

World NGO Day 2021: World NGO Day (विश्व गैर सरकारी संगठन दिवस) 27 फरवरी को मनाया जाता है। यह NGO क्षेत्र के महत्व और उन सभी लोगों के लिए है जो दुनिया भर में एक अच्छे कारण के लिए अपना समय समर्पित करते हैं।

ये दिवस एनजीओ (World NGO Day 2021)  के महत्व (Importance) को समझाने और विश्व भर के एनजीओ (NGO ) में काम करने वाले उन लोगों को प्रोत्साहित (Encouraged) करने के उद्देश्य से मनाया जाता है, जो लोगों और जीवों (Creatures) के हित के लिए कार्यरत हैं। पहली बार इस दिन को 27 फरवरी, 2014 को वर्ल्ड एनजीओ डे के रूप में मनाया गया था।

क्या है NGO

एनजीओ ( NGO) का मतलब है नॉन-गवर्नमेंट ऑर्गनाइज़ेशन यानी गैर-सरकारी संगठन। ये संगठन सरकार के साथ पंजीकृत होते हैं। ये अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हैं। इनका काम है, ज़रूरतमंदों की मदद करना, कुछ एनजीओ इंसानों की मदद के लिए, तो कुछ जीवों की बेहतरी के लिए कार्य करते हैं। ये मदद करने के लिए किसी से किसी भी तरह का शुल्क नहीं वसूलते हैं। लोगों और जीवों की मदद के लिए सरकार इन एनजीओ (NGO ) को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे समाज की बेहतरी के लिए अच्छे से अच्छा कार्य कर सकें।

‘विश्व एनजीओ दिवस’ मनाने का उद्देश्य

‘विश्व एनजीओ दिवस’ मनाने का उद्देश्य लोगों को एनजीओ के महत्व को समझाना और विश्व भर के एनजीओ में काम करने वाले उन लोगों को प्रोत्साहित करना है जो लोगों और जीवों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। ये दिन एनजीओ संस्थापकों, कर्मचारियों, सदस्यों, समर्थकों और स्वयं सेवियों को सम्मानित करने का अवसर भी प्रदान करता है। साथ ही अन्य लोगों को एनजीओ से जुड़ने और ज़रूरतमंद लोगों एवं जीवों की मदद करने के लिए भी प्रेरित करता है। एक-दूसरे के साथ एनजीओ से जुड़े ज्ञान और अनुभव को साझा करने के लिए भी ये दिन मनाया जाता है।

NGO दिवस: इतिहास

2010 में, विश्व NGO दिवस को आधिकारिक तौर पर लिथुआनिया (Lithuania) में बाल्टिक सागर राज्यों के IX बाल्टिक सागर NGO फोरम परिषद के सदस्य देशों द्वारा मान्यता प्राप्त हुई थी. बाल्टिक सागर NGO फोरम के सदस्य देश डेनमार्क (Denmark),एस्टोनिया (Estonia), फिनलैंड (Finland), जर्मनी (Germany), आइसलैंड (Iceland), लातविया (Latvia), लिथुआनिया (Lithuania), पोलैंड (Poland), रूस (Russia), नॉर्वे (Norway) और स्वीडन (Sweden) हैं। 27 फरवरी, 2014 को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी (Helsinki) में पहली बार विश्व NGO दिवस मनाया गया। इस आयोजन की मेजबानी फिनलैंड के विदेश मंत्रालय द्वारा की गई थी। हेलसिंकी ((Helsinki) में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों NGO, यूएन, यूनेस्को और यूरोपीय संघ के अंतर्राष्ट्रीय नेता एकत्र हुए थे।

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022