World Tourism Day 2020: जानें क्या है ‘विश्व पर्यटन दिवस’ का इतिहास, हर साल की थीम होती है अलग

Follow न्यूज्ड On  

World Tourism Day 2020: विश्व में हर साल 27 सितंबर को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ (World Tourism Day) मनाया जाता है। यह इसलिए मनाया जाता है कि ताकि विश्व में लोग पर्यटन को लेकर जागरुक हो सकें।

पर्यटन अलग अलग जगहों के बारे में वहां की संसकृति के बारे में, वहां के रहन सहन के बारे में, वहां के खान पान के बारे में, वहां की भौगोलिक स्थिती जानने में बेहद मदद करता है।

साल 1980, 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ ने ‘विश्‍व पर्यटन दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि इसी दिन 1970 में ‘विश्व पर्यटन संगठन’ का संविधान स्वीकार किया गया था।

हर बार विश्व पर्यटन दिवस का कोई न कोई थीम होता है। इस बार यह थीम है ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’। इस बार यह थीम इसलिए रखी गई है ताकी ग्रामीण समुदायों को केंद्रीत करके ग्रामीणों को रोजगार तथा आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान किया जा सके।

साल 1980 से 2020 तक ‘विश्‍व पर्यटन दिवस’ का थीम

1. 1980 – ‘सांस्कृतिक विरासत और शांति और आपसी समझ के संरक्षण के लिए पर्यटन का योगदान’
2. 1981 – ‘पर्यटन और जीवन की गुणवत्ता’
3. 1982 – ‘यात्रा में गर्व : अच्छे मेहमान और अच्छे मेजबान’
4. 1984 – ‘अंतरराष्ट्रीय समझ, शांति और सहयोग के लिए पर्यटन’
5. 1985 – ‘युवा पर्यटन : शांति और दोस्ती के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत’
6. 1986 – ‘पर्यटन : विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति’
7. 1987 – ‘विकास के लिए पर्यटन’
8. 1988 – ‘पर्यटन : सभी के लिए शिक्षा’
9. 1989 – ‘पर्यटकों का मुक्त आवागमन एक दुनिया बनाता है’
10. 1990 – ‘पर्यटन : एक अपरिचित उद्योग, एक मुक्त सेवा’
11. 1991 – ‘संचार, सूचना और शिक्षा : पर्यटन विकास की शक्ति कारक’
12. 1992 – ‘पर्यटन : एक बढ़ती सामाजिक और आर्थिक एकजुटता का कारक है और लोगों के बीच मुलाकात का’
13. 1993 – ‘पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण : एक स्थायी सद्भाव की ओर’
14. 1994 – ‘गुणवत्ता वाले कर्मचारी, गुणवत्ता पर्यटन’
15. 1995 – ‘विश्व व्यापार संगठन : बीस साल से विश्व पर्यटन में सेवारत’
16. 1996 – ‘पर्यटन : सहिष्णुता और शांति का एक कारक’
17. 1997 – ‘पर्यटन : इक्कीसवीं सदी की रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अग्रणी गतिविधि’
18. 1998 – ‘सार्वजनिक निजी क्षेत्र भागीदारी : पर्यटन विकास और संवर्धन की कुंजी’
19. 1999 – ‘पर्यटन : विश्व धरोहर का नई शताब्दी के लिए संरक्षण’
20. 2000 – ‘प्रौद्योगिकी और प्रकृति : इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में पर्यटन के लिए दो चुनौतियां’
21. 2001 – ‘पर्यटन : सभ्यताओं के बीच शांति और संवाद के लिए एक उपकरण’
22. 2002 – ‘पर्यावरण पर्यटन सतत विकास के लिए कुंजी’
23. 2003 – ‘पर्यटन : गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और सामाजिक सद्भाव के लिए एक प्रेरणा शक्ति’
24. 2004 – ‘खेल और पर्यटन : आपसी समझ वालों के लिए दो जीवित बल, संस्कृति और समाज का विकास’
25. 2005 – ‘यात्रा और परिवहन : जूल्स वर्ने की काल्पनिकता से 21वीं सदी की वास्तविकता तक’
26. 2006 – ‘पर्यटन को समृद्ध बनाना’
27. 2007 – ‘पर्यटन महिलाओं के लिए दरवाजे खोलता है’
28. 2008 – ‘जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का जवाब पर्यटन’
29. 2009 – ‘पर्यटन-विविधता का उत्सव’
30. 2010 – ‘पर्यटन और जैव विविधता’
31. 2011 – ‘पर्यटन संस्कृति को जोड़ता है’
32. 2012 – ‘पर्यटन और ऊर्जावान स्थिरता’
33. 2013 – ‘पर्यटन और जल : हमारे साझे भविष्य की रक्षा’
34. 2014 – ‘पर्यटन और सामुदायिक विकास’
35. 2015 – ‘लाखों पर्यटक, लाखों अवसर’
36. 2016 – ‘सभी के लिए पर्यटन विश्वव्यापी पहुंच को बढ़ावा देना’
37. 2017 – ‘सतत पर्यटन- विकास के लिए एक उपकरण’
38. 2018 – ‘पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण’
39. 2019 – ‘टूरिज्म एंड जॉब, अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल’

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022