World Tribal Day 2020: जानें वर्ल्ड ट्राइबल डे का इतिहास, महत्व, थीम और मनाने का मकसद

Follow न्यूज्ड On  

World Tribal Day 2020 : दुनियाभर में मौजूद देशज लोगों के सम्मान में विश्व आदिवासी दिवस या वर्ल्ड ट्राइबल डे (World Tribal Day) प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। पृथ्वी की कुल आदम आबादी में लगभग 470 मिलियन देशज या ट्राइबल हैं। इन लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए विश्व आदिवासी दिवस या वर्ल्ड ट्राइबल डे (World Tribal Day) मनाया जाता है।

इस खास दिन को मनाने का मकसद दुनिया भर में मौजूद जनजातीय समुदायों द्वारा इस ग्रह को बेहतर बनाने की दिशा में किये गए योगदानों और उपलब्धियों को रेखांकित करना है। दिसंबर 1994 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा पहली बार इस दिन को हर साल मनाये जाने का फैसला किया गया।

संयुक्त राष्ट्र संघ की वेबसाइट के अनुसार, देशज लोगों की कुल आबादी दुनिया की कुल आबादी का 5 प्रतिशत से भी कम हैं, लेकिन वे विश्व सबसे गरीब 15 प्रतिशत लोगों में शामिल हैं। वे 5,000 विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने 2020 के लिए वर्ल्ड ट्राइबल डे की थीम कोविड-19 और देशज लोगों की जीवटता (COVID-19 and indigenous peoples’ resilience) रखी है।

संयुक्त राष्ट्र ने साल 2019 को देशज भाषाओं के बारे में लोगों को समझाने और बताने के लिए स्वदेशी भाषाओं के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में नामित किया था। इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र का मानना था कि हर 2 सप्ताह में, एक देशज भाषा गायब हो जाती है, जो संबंधित स्वदेशी संस्कृतियों और ज्ञान प्रणालियों के अस्तित्व को जोखिम में डालती है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह दिन पांच प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा:

  • बढ़ती समझ, सामंजस्य और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग।
  • ज्ञान-साझाकरण और अच्छी प्रथाओं के प्रसार के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाना।
  • देशज भाषाओं को एक स्टैंडर्ड-सेटिंग में एकीकृत करना।
  • कैपेसिटी बिल्डिंग के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना।
  • विकास को बढ़ावा देने के लिए नए ज्ञान का विस्तार

हिरोशिमा दिवस पर दी गई परमाणु हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

This post was last modified on August 9, 2020 12:45 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022