योग पूरी तरह से गरीब, जनजातीय लोगों तक पहुंचना बाकी : मोदी (लीड-3)

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 21 जून (आईएएनएस)| लोगों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह देश के गरीब लोगों और जनजातीय क्षेत्रों तक उतना नहीं पहुंचा है जितना होना पहुंचना चाहिए था। उन्होंने आदर्श वाक्य ‘शांति, सद्भाव और प्रगति के लिए योग’ भी दिया। मोदी ने पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां प्रभात तारा मैदान में करीब 30,000 लोगों के साथ योग किया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा, “आधुनिक योग गरीब और जनजातीय लोगों तक नहीं पहुंचा है। हमें योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। गरीब लोग बीमारियों से अधिक पीड़ित होते हैं और यह उन्हें गरीब बनाता है.. योग गरीबी से बाहर आने का माध्यम है।”

उन्होंने बदलती दुनिया में कहा, “हमें बीमारी के लिए निवारक उपाय करने होंगे और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना होगा।”

उन्होंने कहा, “योग अनुशासन है। योग उम्र, अमीर, गरीब, जाति, धर्म, क्षेत्र और सीमाओं से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।”

मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षो मेंयोग को सरकार द्वारा निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपायों के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने दिल की देखभाल के लिए योग को अपनाने पर जोर दिया।

मोदी ने स्वस्थ जीवन के लिए चार ्न’पी मंत्र’ दिए – पानी, पोषण, पर्यावरण और परिश्रम।

मोदी ने कहा, “मैं आप सभी से योग को अपनाने और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह करता हूं। योग प्राचीन और आधुनिक है। यह निरंतर और विकसित है। सदियों से योग का सार एक ही रहा है – स्वस्थ शरीर, स्थिर मन, अखंडता की भावना। मोदी ने कहा, “योग प्रत्येक व्यक्ति को विचारों, कार्यों और भाव में बेहतर बनाएगा।”

उन्होंने कहा, “योग हमेशा शांति और सद्भाव के साथ जुड़ा हुआ है। पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, हमारा आदर्श वाक्य – ‘शांति, सद्भाव और प्रगति के लिए योग’ होने दें।”

मोदी ने योग में शोध की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि योग के लाभों के बारे में दुनिया को नई जानकारियों से अवगत कराया जा सके।

45 मिनट के सत्र का संचालन नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक एम. बासवा रेड्डी ने किया।

सत्र समाप्त होने के बाद, प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ समय बिताया, जहा बच्चों और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली और हाथ मिलाया।

मोदी के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र केसरी सहित अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022