यूरोपा लीग : चेल्सी ने माल्मो 2-1 से मात दी

Follow न्यूज्ड On  

माल्मो, 15 फरवरी (आईएएनएस)| इंग्लिश क्लब चेल्सी ने गुरुवार रात यहां यूरोपा लीग राउंड ऑफ-32 के पहले लेग के मुकाबले में माल्मो को 2-1 से पराजित किया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चेल्सी के कोच मॉरिजियो सारी ने स्विीडिश क्लब के खिलाफ हुए इस मुकाबले के लिए ईडन हैजार्ड, एंगोलो कान्ते और गोंजालो हिगुआइन को बेंच पर रखा।

चेल्सी की शुरुआत शानदार रही। मेहमान टीम ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए अटैक किया और उसे सफलता भी मिली।

इंग्लैंड के मिडफील्डर रॉस बार्कले ने 30वें मिनट में प्रेडो के क्रॉस पर गोल करते हुए चेल्सी को बढ़त दिला दी।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले मेहमान टीम अपनी बढ़त को दोगुना नहीं कर पाई।

माल्मो के पास दूसरे हाफ में भी चेल्सी के आक्रमण का जवाब नहीं था।

चेल्सी ने 58वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना किया। फ्रेंच स्ट्राइकर ओलिवियर जिरू ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया।

मैच के 80वें मिनट मे चेल्सी के डिफेंस ने गलती की। डिफेंडर आंद्रेस क्रिस्टेनसन ने ओन गोल करके हार के अंतर को कम किया।

दूसरे लेग का मुकाबला 22 फरवरी को चेल्सी के घरेलू मैदान खेला जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022