1 मार्च राशिफल: मेष और वृष राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 1 March 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 1 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (1 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी कोशिशें सफल होंगी। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते मिलेंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से दिन बेहतर है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जॉब करने वाली महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

वृष: आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह का योग बन रहा है। जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे। प्रेम के लिए दिन अनुकूल है। घर वालो का साथ मिलेगा। युवक-युवतियों को नया साथी मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। भाई-बहन के रिश्तें बेहतर होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कर्क: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने आपको किसी क्रिएटिव कार्य में बिजी रखें। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवारिक मामलों को अनदेखी न करें। जीवनसाथी से तनाव रहेगा। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप थोड़ी थकान भी महसूस करेंगे।

सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप आर्थिक तंगी दूर करने में कामयाब होंगे। अगर आप नौकरी या बिजनेस में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। जीवनसाथी की वजह से काम गड़बड़ भी हो सकते हैं।

तुला: आज पैसों के मामले में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी को आज अपना पैसा उधार ना दें। निवेश के लिए समय उत्तम है। प्रोफेशनल मामलों में स्थितियां ठीक रहेंगी। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। शहर से बाहर यात्रा थकान देने वाली होगी। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा।

वृश्चिक: आज आपको पुराने मामलों में लाभ हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में है। नई चीजों पर ध्यान लगाएं। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी।

धनु: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

मकर: छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

मीन: आज पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचें। पैसों का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होगी। किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। लव रिलेशन बेहतर होंगे।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on March 1, 2020 10:47 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022