10 अप्रैल राशिफल: वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 10 April 2020: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 10 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (10 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपके सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। घरेलू मामलों में धन का व्यय अधिक हो सकता है। मेहनत से किये गये कामों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग मिलेगा।

वृष: आज आप भाग्यशाली हैं। नई परियोजनाओं को आरंभ करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। ऋण के लिए मंजूरी मिल सकती है। आप को आवश्यक वित्तीय सहायता मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर नौकरी की पेशकश, पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र सहायक साबित होंगे और आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे।

मिथुन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। आप दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको बहुत फायदा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है ।

कर्क: आज आपका शुभ दिन है। आप को अचानक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से बहुत अधिक लाभ हो सकता है। । व्यापार में, कोई भी आकस्मिक और अविवेकी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें। आप को कुछ तनाव या मानसिक दबाव का अनुभव हो सकता है।

सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखें, काम आसान होंगे। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कन्या: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूरी होंगी। आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। कुछ लोग आपकी लीडरशिप में अच्छा काम कर पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। जीवनसाथी अथवा प्रेमी- प्रेमिका के साथ संबंधों में सुधार होगा।

तुला: आज आप समाज में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

वृश्चिक: आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। आपके लिए भविष्य के कई दरवाजे खुलने का संकेत भी है।  स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। कर्ज लेने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।

कुंभ: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस के कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। छात्रों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। आपको पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम ठीक स्थिति में है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन: आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की जरूरत है। व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पडे़गा। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।


April 2020 Festivals: अप्रैल माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022