10 जून राशिफल: मेष और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन राशियों के लिए अनुकूल रहेगा दिन

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 10 June 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 10 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (10 June 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग मिलेगा।

वृष: नई परियोजनाओं को आरंभ करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। ऋण के लिए मंजूरी मिल सकती है। आप को आवश्यक वित्तीय सहायता मिल जाएगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। मित्र सहायक साबित होंगे और आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे।

मिथुन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं।  जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको बहुत फायदा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। धन की हानि भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा।

कर्क: आज आपका शुभ दिन है। आप को अचानक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से बहुत अधिक लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप को कुछ तनाव या मानसिक दबाव का अनुभव हो सकता है।

सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका मन काम में कम लगेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखें, काम आसान होंगे। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कन्या: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूरी होंगी। आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। जीवनसाथी अथवा प्रेमी- प्रेमिका के साथ संबंधों में सुधार होगा।

तुला: आज आप समाज में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

वृश्चिक: आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। आपके लिए भविष्य के कई दरवाजे खुलने का संकेत भी है।  स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। कारोबार अच्छा रहेगा। कई मामलों में आप प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। छात्रों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। प्रेम ठीक स्थिति में है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन: आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आपको नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on June 9, 2020 9:47 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022