11 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 11 September 2019 :  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।आपके भौतिक सुख-साध नों में बढ़ोतरी होगी। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कारोबार सही रहेगा।

वृष:  मानसिक अवसाद बढ़ सकता है। काम में बाधाएं आएंगी। प्रेम संबंध में तनाव रहेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कर्क: कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मेहनत ज्यादा रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। लेकिन कठिनाइयों भी आ सकती हैं। आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें।

सिंह: आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।करियर में आपको सफलता मिलेगी।आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। मन में शांति के भाव रहेंगे। बातचीत पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान बढ़ेगा। रहन-सहन में परेशानी आएगी। वाहन सुख बढ़ेगा बढ़ेगा।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों को नुकसान होगा। रहन-सहन में परेशानी होगी। आय बढ़ेगी।  ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा।

तुला:  आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है। नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है।मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं।

वृश्चिक: पूरे लगन से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताएं। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु: आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। दिनचर्या खराब रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। काम में बाधाएं आएंगी। यात्रा करते समय सावधान रहें। काम की वजह से की गई यात्रा असफल होगी।

कुंभ: मन में अशांति के भाव रहेंगे। प्रोफेशनल रूप से आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। प्रमोशन होने के योग हैं। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

मीन: आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। मन शांत रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on September 11, 2019 10:13 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022