15 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

15 August Horoscope | 15 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और दिन बृहस्पतिवार है। भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन आज ही मनाया जाएगा। 15 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारी नयी योजनाएं बनाएंगे। साझेदारी से लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में नौकरी मिलने के आसार हैं। परिवार के साथ समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष: आज ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। दिन भर व्यस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे। आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें।

मिथुन: पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। दिन फलदायक रहेगा। वरिष्ठ लोग मार्गदर्शन करेंगे। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। सीखने-सिखाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी आय बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी-मोटी यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। काम में अपना फोकस बनाएं रखें। व्यर्थ की बातों में न उलझें।

सिंह: आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आज सफल होंगे। योग्यता साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। धनलाभ और सफलता मिलने के योग हैं। प्रियजन के साथ मनमुटाव हो सकता है। अड़ियल रुख नहीं अपनाएं।

कन्या: नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवहार करते समय सावधान रहें। खुद के लिए कुछ समय निकालें। पार्टनर मददगार होंगे। मन में शांति और स्थिरता बनाएं रखें। रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतजार करें। सेहत पर ध्यान दें।

Raksha Bandhan History: क्या है रक्षाबंधन का इतिहास, पढ़ें राखी के त्योहार से जुड़ी कुछ प्रमुख कहानियां

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। काम पर फोकस बनाये रखें। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। प्रियजनों के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। विवाह के लिए ज्यादा टाल-मटोल न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक: आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आमदनी बढ़ेगी। नौकरीपेशा वालों का दिन शानदार रहेगा। परिवार में भाई या बहन से संबंधों में तनाव आ सकता है। अपनी प्राथमिकताओं को बदलने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ के नए स्रोत नजर आएंगे। सुखी पारिवारिक जीवन बिताएंगे। बच्चों के प्रदर्शन से मन खुश होगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ: भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी । नौकरी वालो के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करे ।आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी। कुछ अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है । परिवार में कुछ धार्मिक समारोह हो सकते हैंI

मीन: नए लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। रिश्तों में किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। दान-धर्म के कामों में हिस्सा लेंगे।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on August 15, 2019 9:06 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022