Today Horoscope in Hindi, June 18, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 18 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (18 June 2020 Ka Rashifal):
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन शानदार है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक है। आज कार्यों में देरी होंगी। परिवार का सहयोग रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी। आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगा।
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें। सफलता आज मिलती दिख रही है। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी। सेहत का ख्याल रखें।
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। कुछ लोग नए संबंध में प्रवेश कर सकते हैं। अविवाहितों के विवाह का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है।
ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी।
आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा।आज किसी को उधार न दें। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें।
सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। कोई भी निर्णय भावुकता में ना करें। नए और बड़े निवेश से बचें। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज खुशियों में कमी आएगी। आप आप खुद को मोटिवेट महसूस कर सकते हैं। नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I किसी कारण से काम को टालने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। सेहत आज शानदार रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
आज का दिन अच्छा रहेगा। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। आप अपने भीतर काफी ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। आपको काम करने में आसानी महसूस होगी। आप कुछ चीजों में काफी अच्छे परिणाम भी प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…