2 सितंबर का इतिहास- बीते जमाने की अभिनेत्री साधना और क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म, बैकिंग की दुनिया में एटीएम मशीन का आगमन

Follow न्यूज्ड On  

2 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

2 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1573: आज ही के दिन अकबर ने गुजरात पर फतह किया था।
  • 1666: लंदन में भीषण आग की शुरुआत हुई और पांच दिन में पूरा शहर तबाह हो गया।
  • 1806: भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
  • 1945: जापान के विदेश मंत्री मामोरू शेगेमित्सू ने द्वितिय विश्वयुद्ध में आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया।
  • 1945: वियतनाम ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1969: बैकिंग की दुनिया में एटीएम मशीन आज ही पहली बार आई।
  • 1970: नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
  • 1970: कन्‍याकुमारी में विवेकानंद स्‍मारक का उद्घाटन हुआ।
  • 1990: काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए और 319 अन्‍य लापता हो गए।
  • 1992: निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।

2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1885: केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म हुआ था।
  • 1941: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ था।
  • 1965: भारतीय फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ था।
  • 1971: भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म हुआ।
  • 1984: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ।
  • 1988: भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म हुआ।

2 सितंबर को हुए निधन

  • 1955: भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ था।
  • 1976: मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन।
  • 2000: मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन।
  • 2001: विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन।

सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on September 2, 2019 9:57 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022