Today Horoscope in Hindi, June 20, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 20 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (20 June 2020 Ka Rashifal):
आज आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। कुछ लोगों का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है।
आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला होगा। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। अचानक व्यय हो सकता है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
यह बदलाव का समय है। कुछ अलग करने का प्रयास करें, जिससे आपके मन को खुशी मिले। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाए रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आप परिवारवालों के साथ समय बिता सकेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रखने की जरूरत है।
आज करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं को लागू कर पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और पुराना भुगतान भी हासिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।
आज रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे, इन्हें उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। अपने लिए रोज की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अपना व्यापार या व्यवसाय आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अपने करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-समझ लें।अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। किसी की निंदा से प्रभावित न हों। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भोजन करते समय सावधान रहें।
आज का दिन शुभ रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। लक्ष्य को पूरा करने का विचार करेंगे। कुछ पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायक रहेगी। अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। काम के लिये नए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।
आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। छात्रों का दिन शानदार रहेगा। आज आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों और मित्रों का साथ होगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध शानदार रहेंगे।
Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…