Today Horoscope in Hindi, June 26, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 June 2020 Ka Rashifal):
आज का दिन शुभ रहेगा। आपके जीवन में कुछ बदलाव आयेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें हैं। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें। प्रियजनों के साथ समय बहुत अच्छा गुजरेगा।
आज का दिन शुभ रहेगा। आज पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। बड़े भाई से रिश्तों में सुधार आयेगा। माता-पिता का भी सहयोग प्राप्त होता रहेगा। किताबों के साथ वक्त बिताएंगे। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।
काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।
आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में वृद्धि के आसार हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी। आज आपके मन में कुछ नये-नये ख्याल आएंगे। आने वाले समय में कहीं पर घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी।
आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचय धन में बढ़ोतरी होगी। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत सामान्य बना रहेगा।
आज का दिन बहुत ही अहम रहने वाला है। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है। नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।
आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।
आज का दिन शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको इनकम के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।
आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। लेन-देन में सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…