Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 28 July, 2020: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 28 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 July 2020 Ka Rashifal):
आज आपका दिन शुभ है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। प्रेमी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे और खुद के लिए समय भी निकालेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। करियर में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोचना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगा।
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में रुकावट नहीं होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े से प्रयास से सफलता मिलेगी। आज कहीं संपत्ति खरीदने का विचार करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आपकी यात्रा का अच्छा फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
आज का दिन ठीक-ठाक रह सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। भाग्य से ज्यादा मेहनत पर भरोसा रखना अच्छा होगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। आज आप किसी चिंता से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।
आज व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा।
आज के दिन नए कार्य की शुरुआत न करें। शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना उचित रहेगा। अपने काम के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। अचानक से आमदनी होने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ आपको कुछ नए अधिकारों की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपनी शाम को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। साथी के साथ आपके संबंधों में बेहतरीन सुधार आ सकता है।
आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपने कामों में आ रही चुनौतियों से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। पारिवारिक माहौल थोड़ा बोझिल रहने की संभावना है। संतान से विवाद हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।
आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्तता लेकर आएगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है।
Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…