29 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

29 August Horoscope | 29 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन  गुरुवार है। आज मास शिवरात्रि व प्रदोष व्रत भी है। हम आपको बता रहे हैं आज 29 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप के जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे।

वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में बढ़ोतरी होगी। आज लोग आपके रहन-सहन से प्रभावित होंगे। सेहत शानदार रहेगी और मन खुश होगा। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन: आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे।राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में राहत मिलेगी। नई योजना बनाने के लिए समय शानदार है। परिवार का सुख बढ़ेगा। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। काम काज में वृद्धि के आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से बचें।

कन्या: वित्तीय स्थिति में सुधार होगी। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोग अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे। काम में काफी व्यस्तता होगी।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। मनोबल में बढ़ोतरी होगी। मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा। किसी भी व्यक्ति को अपने राज न बताएं। धन लाभ के योग हैं। किसी पुराने किये हुए निवेश से धन लाभ हो सकता है। अपने विचारों में सहनशीलता बनाएं रखें।

वृश्चिक: सूझबूझ से आपका कामों को सफलता हासिल होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपनी योग्यता का पूरा इस्तेमाल करेंगे। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें।

धनु: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर: आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

कुंभ: आज किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

मीन: कारोबार में नया काम करने का मौका मिलेगा। मनमुताबिक सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022