4 जुलाई राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकते हैं उन्नति के मौके, इन राशियों को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत

Follow न्यूज्ड On  

Today Horoscope in Hindi, 4 July, 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 4 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (04 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। भाग्‍य साथ देगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। किसी खास काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के जरिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्‍यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी तरह की यात्रा से बचें। पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया सोचेंगे। अपने काम को समय रहते पूरा करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये दिन सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आपको कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। सकारात्मक सोच से फायदा होगा। पिछले कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पर आंख मूँद कर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपको अच्छा धन लाभ होगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्टूडेंट्स गंभीर प्रश्नों में उलझे रह सकते हैं। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। अपनों से न उलझें। पूंजी का निवेश न करें। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को समय जरूर दें। स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर बेहिसाब खर्च करने से बचें। धन की बचत करने की आदत डालें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पुरानी बातों को सोचकर तनाव में ना रहें। सेहत दुरुस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत से कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामकाज में कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी भी मामले में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय ना लें। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्च की अधिकता से परेशान हो रहे हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस और करियर के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। ईमानदारी से काम करने से आपकी तरक्की होगी। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है।  आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on July 3, 2020 10:06 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022