इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 4 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने 1698 में पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
- स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में 1751 में सफल हुए।
- मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
- अमेरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने 1776 में फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
- ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1789 में पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
- मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैड का प्रकाशन 1865 में हुआ।
- स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
- कनाडा की पहली अंतरमहाद्यीपीय ट्रेन 1886 में ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
- न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 1886 में बना।
- इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने 1897 में लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
- लियो जिलार्ड ने 1934 में परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
- ब्रिटिश संसद के सामने 1947 में भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
- दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 1979 में शुरू हुआ।
- ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड 1998 में तोड़ा।
4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1897 में प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म हुआ था।
- भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 1898 में आज ही के दिन हुआ था।
- नसीमा बानो का जन्म 1916 में हुआ था। वह हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
- 1943 में भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म हुआ था।
- 1962 में टेनिस खिलाड़ी पाम श्राइवर का जन्म हुआ
4 जुलाई को हुए निधन
This post was last modified on July 4, 2019 10:04 AM