इतिहास में 3 जुलाई- विश्वविख्यात लेखक फ्रांज काफ्का का 1883 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 3 जुलाई- विश्वविख्यात लेखक फ्रांज काफ्का का 1883 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 3 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • मुगल सम्राट के आदेश पर 1746 में बाबा बंदासिंह बहादुर को फाँसी दे दी गई। 1710 में उन्होंने मुगलों को हराया था।
  • मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • अमेरिका ने 1819 में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 1879 में गिरफ्तार कर लिया गया।
  • स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
  • न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 1886 में बना।
  • इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने 1897 को लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • बाल गंगाधर तिलक को 1908 में अंग्रेज सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया।
  • लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण 1928 में हुआ।
  • कोलकाता में दूसरे हावड़ा पुल के नाम से मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 1979 में शुरु हुआ।
  • रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत 1992 में हुई।
  • महेश भूपति और मेरी पियर्स ने 2005 में विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त 2017 में नियुक्त हुए।

3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1883 में चेक गणराज्य के लेखक काफ्का का जन्म हुआ था।
  • आज ही के दिन 1897 में भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म हुआ।
  • मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक अदूर गोपालकृष्णन का जन्म 1941 में हुआ।
  • 1962 में आज के ही दिन हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ था।

3 जुलाई को हुए निधन

  • 1350 में मराठी निर्गुण संत कवि नामदेव का निधन हुआ।
  • आज ही के दिन वर्ष 1904 में अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ था।
  • जिम मॉरिसन का निधन 1971 में हुआ था। वह अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक थे।
  • अभिनेता राज कुमार का निधन 1996 में हुआ।
  • 1999 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन हुआ।
  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का निधन 3 जुलाई 2015 को हुआ।

    इतिहास में 2 जुलाई- 1862 में ‘कलकत्ता उच्च न्यायालय’ का उद्घाटन हुआ


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)