Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 6 August, 2020: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरूवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 06 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (6 August 2020 Ka Rashifal):
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन और अपने काम के बीच में आपको तालमेल बिठाना होगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
आज अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। कॉम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। आपको किसी पुरानी चिंता या डर से मुक्ति मिल सकती है। रिश्तों में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग भी मिलेगा। आज आप खुद के लिए और परिवार के लिए ज्यादा समय निकालें। भविष्य को लेकर परेशान न हों। अविवाहितों को भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।
आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते है। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे, किंतु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते है। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। काम के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। आपका दांपत्य जीवन आज काफी बेहतर तरीके से चलेगा।
आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। व्यापार को गति देने के लिए नया प्लान बनायेंगे। आज किसी की बातों में न आएं। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
अपनी जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आपको अपनी बातों और योजनाओं में स्पष्टता रखनी होगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। परिवार के लोगों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। जोखिम वाले काम से बचें।
आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। विवाह और प्रेम के मामले में अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।
आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के पूरे योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। सेहत आपका साथ देगी। प्रियजनों के साथ सुन्दर समय बिताने को मिलेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग हैं। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…