6 मार्च राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के दरवाजे, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 6 March 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 6 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (6 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में आज कोई नया काम मिलेगा। कोई आपसे किसी महत्वपूर्ण मामले में राय भी ले सकता हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। व्यवसाय अच्छा चल रहा है। फालतू के खर्चें से बचें। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से फिट रहेंगे।

वृष: आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। काम अपने समय के अनुसार अपने आप बनेंगे। धैर्य का सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। सेहत सामान्य रहेगा।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन के मामले में समय काफी बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। ससुराल से भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

कर्क: आपका कद बढ़ रहा है। आप समाज में सराहे जाएंगे। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। व्यवसाय में अच्छी स्थिति बनी हुई है। कुछ सकारात्मक बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी। आपके रिश्तों में भी सुधार होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह: आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज कहीं रुका हुए धन की प्राप्ति होगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे।

कन्या: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा। बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी। आपको निवेश से लाभ मिलने का योग है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी।

तुला: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यवसाय में तरक्की होगी। आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचे। क्रोध न करें। प्रेम जीवन में बहुत अच्छी स्थिति है। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक: आज सकारात्मक रवैया रखें। बिजनेस की बेहतरीन योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आपके विचार दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। अपने अलावा दूसरों के बारे में भी सोचें। किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिलेगा।आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। मन में नए विचार आएंगे। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। इनकम के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपको अपने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022