7 फरवरी राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, सिंह राशि वालों को हो सकता है धनलाभ, जानें अपना राशिफल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 7 February 2020 : आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 7 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (7 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन मिश्रित परिणामों वाला होगा। छात्र पढ़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ नहीं होगा। आप कुछ रियल एस्टेट सौदे भी कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। बच्चे आपके लिए चिंता का कारण हो सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। सहकर्मियों का आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ लोगों को आपका व्यवहार पसंद आ सकता है।

मिथुन: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है।

कर्क: आपके निजी जीवन के लिए एक बेहतर दिन है। आपके प्रियजन और मित्र आपके रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर आपको काफी सराहना दे सकते हैं। आज आपके विचारों और तर्कों को सुना व माना जाएगा। कुछ लोगों की टिप्पणियां आपको आहत कर सकती हैं, लेकिन किसी भी बात को दिल पर ना लेकर आप हल्के मूड में आगे बढ़ें।

सिंह: आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में आपनी बातों पर कायम नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों की आज सहायता करनी पड़ सकती है। आय के जरियों में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक: आज आपको अनुकूल समाचार मिलेंगे। दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। नई चीजों की शुरुआत के लिहाज से समय काफी अच्छा रह सकता है। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के रास्ते बनेंगे। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में मधुरता रहेगी।

धनु:  आज आपके मन में उदासी छाई रहेगी। शरीर में फुर्ती तथा मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। धन हानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी पूर्वक बनवाएं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। परिवारजनों के साथ तनाव हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर: आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिल सकती है। आप किसी छोटे से कोई नई बात सीख सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। आपके जीवन-साथी की सेहत की चिंता का सबब बन सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें।

मीन: आप अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on February 7, 2020 10:21 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022