दिल्ली में बड़ी जीत से उत्साहित AAP ने 20 राज्यों में शुरू किया राष्ट्र निर्माण अभियान

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) अब एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। इसे आम आदमी पार्टी ने राष्ट्र निर्माण अभियान का नाम दिया है। यह अभियान 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच एक महीने तक चलाया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद आप ने देशभर में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, “22 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्र निर्माण अभियान पूरे देश में चलेगा। 20 राज्यों में ये अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गैर हिंदी भाषा वाले क्षेत्रों में उन्हीं की भाषा में पोस्टर छापे जाएंगे।”

राय ने कहा, “22 फरवरी से आम आदमी पार्टी पूरे देश में ‘राष्ट्र निर्माण अभियान’ शुरू कर रही है जो 23 मार्च तक चलेगा। यह सकारात्मक राष्ट्रवाद की राजनीति आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शुरू की है, और सफल रही। अब इसे हम पूरे भारत में लेकर जाएंगे।”

Fact Check: AAP के 40 विधायकों के खिलाफ रेप का मामला? गलत है JDU नेता अजय आलोक का ये दावा

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली भारी बहुमत ने देश को एक संदेश दिया है, जिसके बाद पार्टी ने पूरे देश में राष्ट्र निर्माण अभियान को आगे बढ़ाते हुए सदस्यता के लिए मिस कॉल करने की अपील करते हुए फोन नंबर 9871010101 जारी किया है। अभी तक पूरे देश में 16 लाख लोग आप से जुड़ चुके हैं।”

आम आदमी पार्टी के मुताबिक तमिल और कन्नड़ भाषा में भी ये अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली में पार्टी से जुड़ने के लिए 1 लाख 72 हजार और उत्तर प्रदेश में 1 लाख 82 हजार लोगों ने पार्टी के नंबर पर मिस्ड काल की है। सभी राज्यों को मिलाकर इस माध्यम से कुल 16 लाख लोग अभी तक पार्टी से जुड़े हैं।

इससे पहले, पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने सभी राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों और प्रभारियों के साथ बैठक की। यह बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आवास बुलाई गई थी। इस दौरान राय ने देशभर से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ राष्ट्र निर्माण अभियान को लेकर चर्चा की।


दिल्ली फतह के बाद AAP के हौसले बुलंद- पार्टी ने लांच किया राष्ट्र निर्माण के लिए कैंपेन

दिल्ली चुनाव: AAP की बंपर जीत पर प्रशांत किशोर बोले- थैंक यू दिल्ली!

This post was last modified on February 22, 2020 11:44 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022