क्या बोले अखिलेश-मायावती, पढ़ें मोदी-शाह की नींद उड़ाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

Follow न्यूज्ड On  

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश की दो धुरविरोधी पार्टियां 23 साल की दुश्मनी भुलाकर एक साथ आ रही हैं। कहते हैं राजनीति अवसरों का खेल है और यहां कोई स्थाई शत्रु या मित्र नहीं होता। इसलिए नरेंद्र मोदी को मात देने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। शनिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी औपचारिक घोषणा की। मायावती ने कहा कि सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के लिए रायबरेली और अमेठी की सीट छोड़ दी गई है। इसके अलावा बाकी दो सीटें सहयोगियों को दी जाएगी।

क्या बोलीं मायावती?

मोदी-शाह की नींद उड़ाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की नींद उड़ाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। जनहित में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ। बीजेपी के तानाशाही रवैये से जनता परेशान है। लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से भी ऊपर उठकर यह गठबंधन हो रहा है।

यूपी में बीजेपी ने बेइमानी से सरकार बनाई

मायावती ने कहा कि यूपी में बीजेपी ने बेइमानी से सरकार बनाई है। जनविरोधी को सत्ता में आने से रोकेंगे।बीजेपी की अहंकारी सरकार से लोग परेशान है।जैसे हमने मिलकर उपचुनावों में बीजेपी को हराया है, उसी तरह हम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे।

बीजेपी और कांग्रेस एक जैसी पार्टी

कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने के सवाल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आजादी में काफी लंबे समय तक देश और अधिकांश राज्यों में कांग्रेस ने राज्य किया। कांग्रेस के शासनकाल में गरीबी, भ्रष्टाचार बढ़ा है। कांग्रेस और बीजेपी की सोच और कार्यशैली एक जैसी नजर आती है। रक्षा सौदे की खरीद में इन दोनों सरकारों में जबरदस्त घोटाले हुए। कांग्रेस के साथ लड़ने में हमें कोई खास फायदा नहीं होता है।

2022 का विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ेंगे

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन का स्थायी ह। 2019 में नहीं हम 2022 का आम विधान चुनाव भी साथ लड़ेंगे। इसके बाद भी हम साथ में चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश ने क्या कहा?

देश में अराजकता का माहौल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में भूखमरी और गरीबी चरम पर है। बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। बीजेपी के राज में हर वर्ग परेशान है। यूपी में बेकसूर लोगों के एनकाउंटर हो रहे हैं। SP और BSP मिलकर BJP का सफाया करेंगे।

मायावती का अपमान मेरा अपमान

अखिलेश यादव ने कहा कि मायावतीजी पर बीजेपी नेताओं ने अशोभनीय टिप्पणियां की। इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मैं बता देना चाहता हूं कि मायावतीजी का सम्मान मेरा सम्मान है. उनका अपमान मेरा अपमान है।


अखिलेश की कन्नौज में ट्विटर चौपाल

सवर्णों को दिए गए आरक्षण को माया ने बताया चुनावी स्टंट

This post was last modified on January 12, 2019 7:59 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022