पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु के शिकार के लिए इस अमेरिकी ने बहाया पानी की तरह पैसा

Follow न्यूज्ड On  

पाकिस्तान में एक अमेरिकी नागरिक ने देश के राष्ट्रीय पशु मारखोर (जंगली प्रजाति का बकरा) के शिकार के लिए रेकॉर्ड कीमत अदा की है। देश के उत्तरी गिलगिट-बालटिस्तान इलाके में मारखोर के शिकार के लिए अमेरिकी शख्स ने 1, 10,000 डॉलर की कीमत परमिट शुल्क के तौर पर अदा की है। पाकिस्तान में शिकार के परमिट के लिए यह अब तक दी गई सबसे बड़ी रकम है।

मारखोर को पाकिस्तान में सुरक्षित प्रजाति के अंतर्गत रखा गया है और इसके शिकार की अनुमति नहीं है। सरकार इनके शिकार की अनुमति ट्रोफी हंटिग कार्यक्रमों में ही देती है। ट्रोफी हंटिंग सीजन 2018-19 में अब तक देश और विदेश के शिकारियों ने 50 जंगली जानवरों का शिकार किया है। पिछले महीने ही इस शिकार प्रोग्राम में दो अन्य अमेरिकियों ने सर्वोच्च प्रजाति के एस्टोर मारखोर के शिकार के लिए 1,05,000 और 1,00,000 डॉलर की कीमत बतौर परमिट शुल्क अदा की।

इस परमिट शुल्क से जो भी पैसा मिलता है स्थानीय प्रशासन उसका 80% स्थानीय प्रजातियों को दे देते हैं और बाकी पैसा प्रशासन जानवरों के रख-रखाव के लिए रखता है। स्थानीय लोगों को यह रकम जानवरों की रक्षा के लिए दी जाती है। साथ ही उन्हें जानवरों के शिकार नहीं करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों का कहना है कि हंटिंग ट्रोफी प्रोग्राम के कारण मारखोर के शिकार में कमी आई है और उनकी संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है।

गधे दूर करेंगे पाकिस्तान का आर्थिक संकट!

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022